खिलचीपुर में बाइक चोरी करने और खरीदने वाला गिरफ्तार:दबिश में मिले बाइक के समान, पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

खिलचीपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में शातिर चोर सहित खिलचीपुर के अजीज कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा कर बने उसके घर से बड़ी मात्रा में बाइक का सामान बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए चोर मदद तंवर और अजीज कबाड़ी से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आई है। सूत्रों की माने तो पुलिस पूछताछ में चोर ने कई बाइक की चोरी कर कबाड़ी को बेचना कबूल किया है। कबाड़ी के पास से चोरी की कई बाइक बरामद हुई है। वहीं अजीज कबाड़ी से पूछताछ में पता चला है कि उसने चोरी की बाइक को खरीदने के बाद उन्हें खोलकर टुकड़ों में बेच चुका है। कुछ के पार्ट्स बरामद भी हुए है। इस मामले में पुलिस जल्द ही प्रेसवार्ता कर बड़ा खुलासा कर सकती है । क्या है मामला खिलचीपुर में बीते दिनों चोरी गयी दो बाईक की FIR लिखने के बाद,पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से बाइक की चोरी करने वाले मोतीपुरा गांव के मदद तंवर को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि कुशलपुरा के नारायण तंवर के साथ मिलकर उसने बीते 6 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया के सामने और 7 अगस्त को इमली स्टैंड देश प्रेमी की गली से बाइक चोरी की थी। चोरी की गई बाइक को उन्होंने सोमवारिया के दशहरे मैदान के पास रहने वाले अजीज कबाड़ी को बेची थी। इस सूचना पर खिलचीपुर थाने के SI धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ अजीज कबाड़ी के घर पर रात को दबिश दी। जहां सरकार जमीन पर कब्जा कर बनाए गए उसके मकान में काफी मात्रा में बाइक के पार्ट्स रखे हुए मिले थे। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर थाने ले आई थी। सरकार जमीन पर चल रहा है अवैध कारोबार खिलचीपुर के सोमवारिया में दशहरे मैदान में बेशकीमती सरकारी जमीन है। उसपर लोग अतिक्रमण कर बड़े बड़े मकान बना लिए है और अवैध कारोबार चला रहे है। इसी सरकारी जमीन पर अजीज कबाड़ी ने भी एक बड़ा मकान बना रखा है। इस मकान में चोरी की बाइक खरीदने के बाद उसे खोलकर ठिकाने लगा था।