नवविवाहिता की खुदकुशी का मामला:पूर्व पार्षद समेत 3 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति गिरफ्तार

सतना शहर के सिंधी कैंप मोहल्ले में बीते दिनों नव विवाहिता की खुदकुशी के मामले में मृतका के ससुर पूर्व पार्षद समेत 3 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। पूर्व पार्षद मनोहर आहूजा की बहू और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्की आहूजा की भाभी डिंपल आहूजा पति नीतेश आहूजा (26) की खुदकुशी के मामले में कोलगवां थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80, 85, 3 (5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के मायके पक्ष के आरोपों और घटना की विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर ससुर पूर्व पार्षद मनोहर आहूजा ,ननद अंजली आहूजा तथा पति नीतेश आहूजा को आरोपी बनाया है। आरोपी पति नीतेश को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जबकि ससुर और ननद फरार हो गए हैं। बता दें कि गत 22 अगस्त को डिम्पल आहूजा का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया था। पोस्टमॉर्टम में उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। मृतका की मां शालू शीतलानी, भाई कुणाल और बहन हीर घटना की सूचना मिलते ही सतना पहुंच गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि ससुर ,पति और ननद डिम्पल को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे नगद रकम और सोने के जेवरों की मांग कर उसे यातना देते थे। डिंपल ने इस बारे में कई बार फोन पर मायके वालों को जानकारी भी दी थी।