भिंड में घर से जेवर समेत नकदी चोरी:फरियादी महिला ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

भिंड की पुरानी बस्ती में चोरों ने एक घर पर धावा बोला। चोर घर के अंदर से सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी समेट ले गए। मकान मालिक ने पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती में रहने वाली फरियाद दिया राजकुमारी पत्नी कमलेश कानोरिया उम्र 48 साल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 से 20 सितंबर की रात अज्ञात चोर हमारे घर आए और उन्होंने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे हुए पुराने इस्तेमाल मंगलसूत्र सोने का तोड़िया चांदी की पायल चांदी की पहचान एक ओम तीन चूड़ी चांदी की तीन जोड़ी बछिया चार साड़ी 50000 नगदी समेत ले गए। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपने बेटे की शादी के लिए नगदी रुपए जोड़कर रखे हुए थे। फरियादिया के पुत्र गुजरात में पानी की टिक्की का काम करते हैं वह भिंड में अकेली की अपने परिवार के साथ रहती है। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।