कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया मप्र स्थापना दिवस:स्कूली बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कलेक्टर ने कहा- समाज के प्रति हमारी जवाबदारी ज्यादा

शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ मध्य प्रदेश गान का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर अवधेश शर्मा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश प्रगति कर रहा है। जिले में आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के लिए लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि सरकारी सेवक होने के नाते समाज के प्रति हमारी जवाबदारी ज्यादा है। कलेक्ट्रेट दफ्तर में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। हम सबको निश्चित समय सीमा में उनका निराकरण करना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पेड़ लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कला पथिक दल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति की। स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शासकीय अवकाश के कारण कार्यक्रम में कर्मचारियों की संख्या कम रही। कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस मौके पर कलेक्टर अवधेश शर्मा, एडीएम पीएस चौहान, एसडीएम संजय दुबे, वीरेंद्र चंसोरिया, प्रोफेसर इंद्रजीत जैन सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।