हरदा में बने 6499 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड:नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में शिविर लगाकर कार्ड बना रहे कर्मचारी

आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में शिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। सीएमएचओ डॉ. एचपी. सिंह ने बताया कि जिले के दूरस्थ वन ग्राम डोमरा और कायरी में नेटवर्क नहीं होने पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सीएचओ आशा कार्यकर्ता ने जहां नेटवर्क उपलब्ध हो रहा है, ऐसे ऊंचे टीलों पर बैठकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश गौर ने बताया कि जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 25276 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक 6499 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। जो लक्ष्य का 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पूर्व में आयुष्मान कार्ड बनवा लिए है। लेकिन, अब उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक हो गई है। उन्हें दोबारा से कार्ड बनवाने होंगे। इसको लेकर लगातार लोगों को सूचना देकर शिविरों में आकर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिन में पांच सौ से अधिक कार्ड बनाए जा रहे है। 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या, कई लोगों के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की सिम बंद होना, ओल्ड एज के कारण बायोमेट्रिक पर थंब नही लग पाना आदि वजह से आयुष्मान कार्ड बनने की रफ्तार धीमी है।