दुकानदारों के लिए बनवाए शेड तुलाई में हो रहे उपयोग:नपा ने खर्च किए लाखों रुपए, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

रायसेन नगर पालिका ने खेल स्टेडियम के सामने सात लाख रुपए खर्च कर सब्जी दुकानों के लिए चबूतरे और शेड बनवाए थे, लेकिन यहां पर सब्जी की दुकानें नहीं लगतीं। हर साल धान खरीदी के दौरान इस परिसर का उपयोग धान की तुलाई के लिए किया जाता है। इस बार भी स्थिति वही रही। यहां हर रोज दर्जनों ट्रॉलियां खड़ी रहती हैं, जहां व्यापारी धान की तुलाई करवाते हैं। इस कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मंडी जाने वाले मार्ग पर ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे यहां के निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं निकला है। मंडी परिसर में धान की तुलाई के लिए जगह की कमी भी हो रही है, जिससे कुछ व्यापारियों को तुलाई के लिए बाहर जाना पड़ता है।