कालेज छात्रा से छेड़छाड़:रोकने गए पिता के साथ मारपीट,जान से मारने की धमकी दी

राउ इलाके में एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ उसके पूर्व परिचित युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी आए दिन छात्रा को कॉलेज आने जाने के दौरान पीछा कर परेशान कर रहा था। छात्रा ने अपने पिता को कॉल किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। वही जान से मारने की धमकी देकर चले गया। पिता पुत्री दोनो थाने पहुंचे और आरोपी युवक पर केस दर्ज करा दिया।
राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र नगर इलाके में रहने वाली 20 साल की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अमन जाधव पर छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि वह कैट रोड़ पर निजी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। उसके घर के पास रहने वाले अमन जाधव को करीब एक साल से जानती है। दोनो में पहले बातचीत होती थी। लेकिन कुछ समय से अमन से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद लगातार बात करने के लिये दबाव बना रहा है। कॉलेज आते जाते समय पीछा करता है। कॉलेज के आसपास काफी लोगो का आना जाना रहता है। इसलिये बदनामी के डर से उसे कभी कुछ कहां नही। छात्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह काॅलेज से पैदल घर की तरफ आ रही थी तो अमन ने रास्ते में रोका। उसने रोकते ही अपशब्द कहे। कहने लगा कि तुम्हें पंसद करता हूं। कितने दिनों से बात करने के लिये कह रहा हूं बात क्यो नही कर रही। इसके बाद वही रूककर बात करने के लिये दबाव बनाने लगा। छात्रा ने बताया कि इस दौरान उसने अपने पिता को कॉल पिता जब वहां पहुंचे ओर अमन को उसकी हरकत को लेकर चिल्लाया तो उसने पिता से भी धक्का मुक्की की। कहां कि अगर कई दिखा तो जान से खत्म कर दूंगा। छात्रा को धमकाया कि उसे भी देख लेगा। बाद में पुलिस के पास पहुंचकर केस दर्ज कराया।