सीएमओ पर लगा दफ्तर से नदारद रहने के आरोप:पार्षदों ने एसडीएम से की शिकायत, कहा- सीएमओ की गैर हाजिरी से विकास कार्य प्रभावित

टीकमगढ़ की नगर परिषद बल्देवगढ़ के पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का आरोप है कि सीएमओ अरविंद तिवारी जिला मुख्यालय पर नहीं रहते। जिससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को पार्षदों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। नगर परिषद उपाध्यक्ष दयाराम कुशवाहा ने आज वार्ड पार्षदों के साथ एसडीएम भारती देवी मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्र सौंपते हुए कहा कि बल्देवगढ़ नगर परिषद सीएमओ मुख्यालय पर निवास नहीं करते। वे छतरपुर जिले में अपना निवास बनाए हुए हैं। सप्ताह में एक दो बार ही बल्देवगढ़ आते हैं। आम जनता को घंटों बैठकर करना पड़ता है इंतजार उनका कार्यालय में आने का कोई समय भी निश्चित नहीं है। जिससे आम जनता को अपने काम के लिए उनके आने का घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ता है। जिस दिन सीएमओ कार्यालय नहीं आते, उस दिन बिना काम कराए ही लोगों को घर वापस जाना पड़ता है। वार्ड 4 के पार्षद इस्माइल अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने के कारण कर्मचारी भी कोई काम नहीं करते हैं। जब पार्षद अपने वार्ड की समस्या लेकर नगर परिषद जाते हैं, तो सीएमओ की अनुपस्थिति में उनके कोई काम नहीं होते। पार्षदों ने सीएमओ की कार्यशैली में सुधार कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दयाराम कुशवाहा, डॉक्टर इस्माइल अली, मंजिल कुशवाहा, नारायण दास, सोनी नारायण दास कुशवाहा मौजूद रहे। एसडीएम ने सीएमओ को दिए निर्देश इस मामले में एसडीएम भारती देवी मिश्रा ने बताया कि पार्षदों की शिकायत पर सीएमओ को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ के पास बल्देवगढ़ और खरगापुर नगर परिषद का प्रभार है। उन्हें दोनों स्थानों पर नियमित रूप से दफ्तर में उपस्थित होकर काम करने की हिदायत दी गई है। ताकि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।