विसर्जन जुलूस, चल समारोह पर कड़ी निगरानी:सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे तैनात; एक हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी संभालेंगे व्यवस्था

बैतूल पुलिस ने जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में अनंत चतुर्दशी के मौके पर आज गणेश प्रतिमा विसर्जन, जुलूस, और चल समारोह के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की है। पुलिस इन कैमरों के जरिए सभी रूटों परत कड़ी निगरानी रखेगी। इसके अलावा भोपाल से मिले फोर्स के अलावा स्थानीय बल और वन कर्मियों का दल भी तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी एसपी निश्चल झारिया ने गणेश विसर्जन के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। अपराधी और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत, ड्रोन से गहन सर्चिंग की जा रही है और संवेदनशील स्थानों, जुलूस मार्गों, चौराहों आदि पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से 24x7 निगरानी की जा रही है। पुलिस ने किए यह इंतजाम 1. विसर्जन मार्ग: प्रत्येक क्षेत्र के लिए मूर्ति विसर्जन के लिए विसर्जन स्थलों तक जाने और आने के मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन करने के निर्देश सभी को दिए गए हैं। 2. भीड़ प्रबंधन: भीड़ को नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने के लिए प्रत्येक चौक-चौराहे और विसर्जन के दौरान जुलूस के आगे–पीछे पुलिस की तैनाती की गई है। 3. सुरक्षा उपाय: विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं, जिनमें जीवन रक्षकों की तैनाती, रस्से, नाव, और लाइफ जैकेट आदि शामिल हैं। 4. पार्किंग और यातायात: विसर्जन स्थल के पास पार्किंग और यातायात के लिए उचित व्यवस्था की गई है। 5. ध्वनि प्रदूषण: निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बजाने और निर्धारित ऊंचाई से बड़े डीजे का उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। 6. कचरा प्रबंधन: विसर्जन स्थलों पर कचरा प्रबंधन के लिए नगर पालिका बैतूल के सहयोग से व्यवस्था की गई है। 7. आपातकालीन सेवाएं: विसर्जन स्थलों पर आपातकालीन सेवाओं, जैसे कि एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। आम जनता के लिए अपील 1. वर्तमान में सभी जल स्रोतों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए, विशेष सावधानी बरतें और पानी में न जाएं। विसर्जन प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार करें। 2. विसर्जन स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। 3. विसर्जन मार्ग पर अनावश्यक भीड़ न करें। 4. विसर्जन स्थल पर सुरक्षा उपायों का पालन करें। 5. ध्वनि प्रदूषण से बचें और प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही डीजे बजाएं। 6. आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता दें। 7. शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें। 8. आपत्तिजनक नारेबाजी न करें और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले गाने न बजाएं। पुलिस रक्षित निरीक्षक दिनेश मस्कोले ने बताया की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के लिए इस बार पुलिस बल,वन कर्मियों के अलावा ग्राम कोटवारों की भी मदद ली जा रही है। इसके लिए भोपाल से मिले पुलिस बल के अलावा जिले का पुलिस बल,करीब 100 वन कर्मी और 500 ग्राम कोटवार भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे।