रामदेव जन्मोत्सव पर जीनगर समाज ने निकाली शोभायात्रा:भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली की जीवंत झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

बाबा रामदेव की जयंती पर जीनगर समाज भोपाल ने गुरूवार को शहर के तीन स्थानों संत नगर, कोलार और गौतम नगर से शोभायात्रा निकाली। इसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई दी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत और सत्कार किया। यात्रा में आकर्षण का केंद्र बाल स्वरुप में बिराजे बाबा की पालकी थी। इस मौके पर राधा-कृष्ण के जीवंत स्वरूपों के साथ समाज की महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थीं। पहली शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर पुराने शहर स्थित गौतम नगर से निकाली। यात्रा में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र बाल स्वरुप में बिराजे बाबा की पालकी थी। इसे भक्त कांधे पर उठाए चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ निकली पालकी में बाबा रामदेव की एक भव्य तस्वीर शोभायमान थी यात्रा। जबकि भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली की जीवंत झांकियां भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहीं थीं। राधा-कृष्ण के जीवंत स्वरूपों के साथ समाज की महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थीं। यात्रा में धर्म ध्वज, ऊंट व घुड़सवार के अलावा डमरु व मंजीरा दल भी था। जो यात्रा में मधुर स्वर लहरियां बिखेरता हुआ आगे बढ़ रहा था। यात्रा समाज के लखेरापुरा स्थित मंदिर पहुंची, जहां शाम को भजन संध्या हुई। जीनगर समाज के संरक्षक भगवानदास ढालिया ने बताया कि शोभायात्रा शहर के भोपाल टॉकीज, बस स्टैंड, भवानी चौक होते हुए लखेरापुरा रामदेव मंदिर पहुंची। जहां समाज के वरिष्ठ जनों ने उसकी अगुवाई की। शोभायात्रा में प्रमुख आकर्षण बाबा रामदेव के बालरूप की पालकी, डमरू दल, समुधर बैंड, बग्गी, ऊंट, घोड़े, विशाल ध्वजा, शहनाई, ढोल, ताशे पर राजस्थानी परिधानों में डांडिया करती नन्ही मुन्नी बालिकाएं व मातृ शक्ति रहीं। शोभायात्रा का धर्म दिवस दिखाकर देश- प्रदेश में उन्नति की प्रार्थना के साथ बाबा रामदेव मंदिर गौतमनगर नियर पीजीबीटी कालेज से रवाना किया यात्रा एक बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे समापन हुआ। यात्रा ने यह दूरी 4 घंटे में पूरी की। भक्तजन बाबा के विशाल रथ के समक्ष गुणगान करते चल रहे थे, शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में समाज अध्यक्ष अजय पवार, मनोहर पवार, राजेश आसेरी, प्रेम पवार, देवेंद्र चौहान, सुनील सोनगरा, मुकेश पवार, विकास चौहान, अशोक सांकले, विशाल डाबी, सुनील बायड, हरीश पवार एवं भारी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर लखेरापुरा रामदेव मंदिर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।