बड़वानी में गुरु पुष्य का मुहूर्त आज:बाजार में छाई रौनक, दिवाली से पहले ऑफर्स की बौछार से बाजार में आने लगा उठाव

गुरुवार को बड़वानी में दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र को लेकर बाजार में रौनक छाने लगी है। प्रतिष्ठानों पर विभिन्न कंपनियों द्वारा ग्राहकों के लिए अलग-अलग ऑफर्स निकाले जा रहे है। मुख्य रुप से शहर के झंडा चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड, एमजी रोड पर रौनक दिखने लगी है। पुष्य नक्षत्र के दौरान इलेक्ट्रानिक्स, ज्वेलर्स, ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आने की उम्मीद है। पुष्य के मुहूर्त के साथ ही दीपावली तक बाजार दमकेगा। वहीं अगले महीने से शादियों का सीजन भी शुरू होगा। उसको देखते हुए व्यवसायियों द्वारा सामग्री स्टॉक कर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि बीते साल के मुकाबले इस बार मोबाइल, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स आयटमों में मूल्य वृद्धि हुई है। इसका बाजार में नवरात्रि से असर भी दिखा है। गुरु पुष्य का योग सर्वश्रेष्ठ पंडित जितेंद्र डोंगरे ने बताया कि पुष्य नक्षत्र से दीपावली की शुरुआत मानी जाती है। इस बार पुष्य पर गुरु पुष्य का विशेष संयोग बन रहा है। कृष्ण अष्टमी पर आ रहे गुरु पुष्य पर अच्छे योग है। इस दिन सुबह से प्रारंभ सिद्धि योग के बाद साध्य योग रहेगा। नक्षत्रों के योग से बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी इस दिन विद्यमान रहेेंगे। इस दिन खरीदारी के बहुत अच्छे मुहूर्त रहते है। भूमि, भवन वाहन क्रय, सोना चांदी ज्वेलरी, वस्त्र, व्यापारियों के लिए बही खाता क्रय, घरेलु उपयोग की वस्तुएं जैसे फ्रिज, कूलर, टीवी, सोफा, बर्तन और साज-सज्जा की वस्तुएं खरीदने के लिए बहुत अच्छा योग होता है। छोटे आयटमों की मांग अधिक पुष्य नक्षत्र के लिए बाजार में बाइक, ई-स्कूटर, ज्वेलरी, मोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स प्रतिष्ठानों में दुकानदारों ने नई-नई वैरायटी की सामग्री और वस्तुएं ग्राहकों को लुभाने के लिए सजाकर रखी है। ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑफर्स और छूट दी जा रही है। इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी मनीष मालवीय के अनुसार अब तक बाजार में उठाव काफी कम है। वहीं पुष्य नक्षत्र पर बीते साल के मुकाबले बुकिंग कमजोर है। लोग छोटे उपकरण ही बुक कर रहे है। बड़े-बड़े आयटम की खरीदारी काफी कम है।