बॉक्सिंग स्पर्धा में कोंडागांव आत्मानंद स्कूल के अर्जुन और देव को रजत पदक

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के बॉक्सिंग अंडर-17 बालक वर्ग में कोंडागांव के खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामकोटपारा के छात्र अर्जुन यादव और देव मिस्त्री ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य रूबी भट्टाचार्य ने दोनों मुक्केबाजों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने कहा कि अर्जुन और देव की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जज्बे का परिणाम है, जो स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने दोनों मुक्केबाजों को बधाई दी और उनके आगामी नेशनल स्कूल गेम्स में सहभागिता तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।