किसानों के लिए कांग्रेस उतरेगी सड़क पर:रैली के साथ कलेक्ट्रेट का होगा घेराव,सैकड़ों किसान होंगे शामिल

किसानों के नाम पर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। सरकार के झूठे वादे और नीतियों से देश भर के किसान परेशान है, लिहाजा अब किसानों के समर्थन में कांग्रेस खड़ी हुई है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज समूचे मध्यप्रदेश में किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में भी आज दोपहर को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरेगें। इस दौरान ट्रैक्टर रैली भी निकाली जाएगी, जिसमें सवार होकर राज्य सरकार का विरोध करेगें। किसान न्याय यात्रा को लेकर नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा हमेशा किसानों के उत्थान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन हकीकत ये है कि भाजपा के झूठे वादों और नीतियों से देश भर के किसान परेशान है। ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन का कहना है कि दोपहर को शहीद स्मारक में जिले भर के किसान अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर ट्रैक्टर और बैलगाड़ी लेकर एकत्रित होंगे और कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों को न्याय दिलाने के लिए 10 सितंबर को मंदसौर जिले के गरोठ से किसान न्याय यात्रा शुरू कर चुके हैं। जो विभिन्न जिलों में पहुंच रही है। पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था, जो कि आज तक पूरा नहीं हुआ है। किसान खाद, बीज को लेकर परेशान है, उनकी फसल खराब हो रही है, और सरकार आराम से बैठी हुई है। देश में कई किसानों ने मजबूर होकर अपनी जान दे दी, पर सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस ने मांग की है कि समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी किसानों को मिलनी चाहिए। सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए होना चाहिए। किसानों को सोयाबीन का लागत से कम दाम मिल रहा है। इन्हीं सब विषयों को लेकर किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है।