पीडब्ल्यूडी में अनियमितता के आरोप पर कांग्रेस का हल्लाबोल

7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो ताला जडऩे की चेतावनी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 6 मई। सूरजपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा से मुलाकात कर कलेक्टर के नाम तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।
ज्ञापन में विभाग पर शिकायतों में लीपापोती करने और ठेकेदारों को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगभग 20 दिन पूर्व रामानुजनगर-कौशलपुर-भैसामुड़ा मार्ग के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत साक्ष्यों के साथ की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोप
पहले ज्ञापन में 12.76 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सडक़ सह पुलिया निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि फाउंडेशन में मानक कंक्रीट के बजाय बड़े पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है और कई स्थानों पर लोहे की छड़ें भी नहीं लगाई गई हैं।
दूसरे ज्ञापन में छिंदिया-पिवरी मार्ग पर रिटेनिंग वॉल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इसमें मिट्टी युक्त रेत, गलत गिट्टी और कम सीमेंट के उपयोग के साथ ही तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने की बात कही गई है।
तीसरे ज्ञापन में नामदगिरी-नरेशपुर मार्ग की जर्जर स्थिति का उल्लेख करते हुए 3 किलोमीटर सडक़ के पक्कीकरण की मांग की गई है।
कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया जाएगा।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, राजू राजवाड़े, इमरान अंसारी, लिवनेश सिंह, नरेश राजवाड़े, आशीष सिंह, यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।