नीमच में खाटू श्याम 5 दिवसीय जन्मोत्सव जारी:तीसरे दिन शीश महल की तरह सजा मंदिर, देर रात तक हुई आतिशबाजी

नीमच शहर के तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर पर खाटू श्याम बाबा जन्मोत्सव 5 दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर समिति के तत्वावधान में श्याम भक्तों की ओर से रोजाना विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में तीसरे दिन सोमवार रात को मंदिर बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर को शीश महल के रूप में सजाया गया। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। बड़ी संख्या में श्याम भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्याम भक्तों ने जमकर बाबा की जय घोष की। दरअसल, नीमच नरेश श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर पर पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भजन संध्या, ताली कीर्तन, भक्ति संगीत, धार्मिक अनुष्ठान, निशान यात्रा जैसे कई कार्यक्रम हर दिन किया जा रहे हैं।