ढाई साल की बच्ची दूसरी मंजिल से गिरी:रैलिंग के अदंर से झांकने में नीचे आ गई,5 घंटे बाद हो गई मौत

इंदौर के खुडैल में एक ढाई साल की बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह घर के अदंर खेल रही थी। खेलते हुए बालकनी में पहुंची ओर यहां रैलिग के अंदर से झांकने लगी। इस दौरान वह नीचे गिर गई। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरो ने एमवाय रैफर करवा दिया। रात में बच्ची ने दम तोड़ दिया।
खुडैल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ढाई साल की साक्षी सिसौदिया की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता बादल उसे घायल अवस्था में बुधवार शाम एमवाय लेकर पहुंचे। इसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई। साक्षी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी।
चार माह पहले ही आए थे इंदौर
साक्षी के पिता बादल ओर मां चार माह पहले ही खड़वा के पास से इंदौर आए थे। यहां बादल निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। परिवार के मुताबिक साक्षी अपने नाना के घर पर थी। इसके दौरान हादसा हुआ है। मामा जितेन्द्र ने बताया कि घटना के समय परिवार के बाकि सदस्य काम पर गए हुए थे।
इकलौती बेटी थी
परिवार के मुताबिक बादल की शादी को चार साल के लगभग हो गए। उनका परिवार खेती किसानी में है। परिवार ने बताया कि साक्षी उनकी इकलौती बेटी है। मां को मौत को लेकर सुबह तक जानकारी नही दी गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।