ट्रक में हो रहा था धान का अवैध परिवहन:मंडी की उड़नदस्ता टीम ने दी दबिश, 47152 रुपए लगाया जुर्माना

जिले के खवासा चेकपोस्ट से अवैध तरीके से ट्रक में धान का परिवहन किया जा रहा था। जहां मंडी बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने ट्रक से 308 क्विंटल धान जप्त कर 47152 का जुर्माना लगाया है। संभागीय उड़नदस्ता दल के प्रभारी अशोक मेश्राम ने बताया कि रात्रि में वाहनों की जांच की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान धान का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जहां वाहन क्रमांक म 22 H 1263 में कृषि उपज धान कुल वजन 308 किवंटल बगैर मंडी अनुज्ञा पत्र के अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। जो मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 (6) के उल्लंघन करने पर वाहन का प्रकरण तैयार कर सिवनी कृषि उपज मंडी समिति मंडी सचिव प्रकाश मार्को को सौंपा गया। यह वाहन जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा था और श्री सिद्धिविनायक इंटरप्राइजेज जबलपुर फर्म से संबंधित था। वाहन क्र. MP22H1263 में 308 क्विंटल धान रखा था। जिसमे पांच गुना मंडी शुल्क 47152 रुपये वसूल किया गया। इस कार्यवाही में सम्भागीय उड़नदस्ता दल प्रभारी अशोक मेश्राम मंडी निरीक्षक और सदस्य सहायक उप निरीक्षक ढालसिंह शिव, रोहित मर्सकोले, राजकुमार वरकड़े,संदीप नाग शामिल रहे।