झूले में फंसकर उखड़े थे बच्ची के बाल:इलाज में मदद करने आगे आए लोग, झूले वाले ने अस्पताल पहुंच पिता को दिए 11 हजार रुपए

जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के कुर्राई मेले में झूला झूलते समय घायल हुई बच्ची के इलाज के लिए लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया है। पिछले तीन दिनों के दौरान करीब 50 हजार रुपए लोगों ने बच्ची के पिता को भेजे हैं। इसके अलावा जिस झूले में फंसकर बच्ची घायल हुई थी, उस झूले वाले ने भी झांसी अस्पताल पहुंचकर बच्ची के इलाज के लिए 10 हजार रुपए सौंपे हैं। दरअसल, रविवार को बैदऊ गांव निवासी 13 साल की खुशी सेन के बाल झूले में फंस गए थे। इस दौरान सिर से बाल उखड़कर झूले की रॉड में लिपट गए थे। घटना इतनी भयानक थी कि देखने वाले भी सहम गए। घटना के बाद झांसी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए बच्ची को भर्ती कराया गया था। उसके सिर में 42 टांके लगाकर बच्ची के बाल जोड़े गए। पिता रामकुमार सेन ओरछा में मिठाई की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इलाज में काफी रुपए लग रहे हैं। परिवार की स्थिति भी ठीक नहीं है। जिससे इलाज कराने में समस्या हो रही है। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई। जिस पर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के कई लोग उसकी मदद करने आगे आए हैं। किसी ने पांच सौ रुपए तो किसी ने एक हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किए हैं। टीकमगढ़ निवासी अभिषेक सिंघई ने बच्ची के इलाज के लिए पांच हजार रुपए दिए। देखिए हादसे के बाद की 4 तस्वीरें- परिवार में दो बेटियां और एक बेटा खुशी के पिता रामकुमार सेन ने बताया कि मेरा एक बेटा और दो बेटियां हैं। रविवार को छोटी बेटी खुशी सेन, बड़ी बेटी चाहत और बेटा मेले में घूमने गए थे। इस दौरान झूले पर हादसा हो गया। जिससे छोटी बेटी खुशी के बाल उखड़ गए और सिर की स्किन (चमड़ी) भी निकल आई। जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बच्ची की हालत में सुधार खुशी को झांसी के प्राइवेट सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उसका इलाज कर रहे न्यूरोसर्जन डॉक्टर एचपी राय ने बताया कि दो बार सीटी स्कैन कराया गया है। बच्ची की हालत बेहतर है। अब तक इन लोगों ने की आर्थिक मदद टोटल 43001 रुपए