जबलपुर के केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान OFK में ब्लास्ट:6 कर्मचारी झुलसे, दो की हालत गंभीर; बम फिलिंग के दौरान हुआ हादसा

केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी खमरिया में मंगलवार सुबह भीषण ब्लास्ट हो गया। इसमें 6 से 7 कर्मचारियों के झुलसने की सूचना है। दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ है। आयुध निर्माणी खमरिया की जीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक ही ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को ओएफके अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने के कारण दो कर्मचारियों को निजी अस्पताल रेफर किया गया। ब्लास्ट कैसे हुआ और इसमें किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। ब्लास्ट के बाद आयुध निर्माणी खमरिया से लगे करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसा लगा जैसे कि भूकंप आ गया हो। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी ब्लास्ट की आवाज सुनी। मानेगांव में रहने वाले मनोज थरेजा का कहना है कि पहले ऐसा लगा कि जोरदार भूकंप आ गया हो, इसके बाद पता चला कि फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।