छात्राओं व टीचर के फोटो से छेड़छाड़ का मामला:सोशल मीडिया पर की थी वायरल; पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

देवास में फोटो एडिटिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन युवक और एक नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एक स्कूल की छात्राओं की शिकायत के बाद की गई। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल किए थे और धमकाया था। यह सभी आरोपी पहले उसी स्कूल में पढ़ते थे। साइबर सेल की मदद से इनका पता लगाया गया है और इन पर कार्रवाई की गई है। दरअसल, सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है, जो कि अपने पूर्व स्कूल की छात्राओं व टीचर के आपत्तिजनक फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे, साथ ही अन्य लोगों को शेयर कर टैग भी किया करते थे। सभी चार आरोपियों में से तीन को पकड़ कर आईटी एक्ट में सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से मुख्य आरोपी नाबालिग है। जानकारी के अनुसार उज्जैन रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के पूर्व छात्रों ने उसी स्कूल की छात्राओं व टीचर की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। पुलिस आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर सभी से पूछताछ कर रही है। सूचना अनुसार 5 से 7 फरियादियों ने अब तक मामला दर्ज करवाया है। इंस्टाग्राम पर वायरल की थी फोटो सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि, 13 सितम्बर 2024 को सिविल लाइन थाने में आवेदन प्राप्त हुआ था की कुछ बच्चियों की मोफिंग करके इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाकर भेजे जा रहे थे। सायबर सेल एक्टिव होकर जांच पड़ताल कर रही थी। उसके बाद लगातार हर पांचवे दिन एक आवेदन प्राप्त होता था। जिसकी जांच सायबर सेल कर रही थी। जांच में पाया गया कि, जिस स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे उसके एक्स स्टूडेंट्स द्वारा ही इस तरह की मोफिंग की घटना की जा रही थी। सिविल लाइन में 66ई, 67ए आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज विवेचना में लिया है। एक छात्र जो एसआईटीएस कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है, एक छात्र उज्जैन में शासकीय कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है। एक छात्र NEET की तैयारी कर रहा है। वही एक छात्र बेंगलुरु से इंजीनियरिंग कर रहा है। लगभग 5 से 7 आवेदन प्राप्त हुए। निर्णय, प्रथमेश, मानस व एक नाबालिग है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था। चारो लड़के जुड़े थे। अपने स्कूल के म्यूच्यूअल फ्रेंड थे तो उनके इंस्टाग्राम से फ़ोटो निकाल कर उन्हें एडिट करके अश्लील फ़ोटो बनाके उन्हें टैग करते थे। सभी आरोपी अच्छे परिवार के छात्र है। प्रतिष्ठित जगह से पढ़ाई कर रहे है।