छठ महापर्व का समापन:लोगों ने रखा 36 घंटे का निर्जला उपवास, सीवन नदी पर दिया सूर्य कोअर्घ्य

लोक आस्था के महा पर्व छठ का आज समापन हुआ। छठ पर्व नहाए खाए के साथ आरंभ हुआ। 4 दिवसीय महापर्व के पहले दिन व्रतियों ने अरवा चावल चने की दाल और लौकी की सब्जी का भोजन ग्रहण किया। खरना में दूध चावल और गुड़ से निर्मित खीर का भोग लगा कर प्रसाद वितरण और ग्रहण किया। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। मीडिया प्रभारी राकेश कुमार झा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल चतुर्थी में ज्येष्ठ नक्षत्र व जयद योग में पहले दिन व्रतियों ने नहाए खाए के साथ व्रत का प्रारंभ किया। स्थानीय सेवन नदी के घाट पर भोजपुरी समाज के सभी लोग उपस्थित हुए। सायं कालीन डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य भी दिया गया। छठी मांई के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा भी सीवन नदी तट पर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि हमारा देश विभिन्न मान्यताओं, परंपराओं का देश है। यहां पर तरह-तरह के व्रत, त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से छठ पूजा का पर्व भी हमारी सनातन संस्कृति का अहम पर्व है। भोजपुरी समाज द्वारा इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा का पर्व बेहद कठिन व्रतों में से एक है। इसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।