खेरेवाले हनुमान मंदिर के पुजारी को कंटेनर ने कुचला:मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, दूध लेने हाईवे पर खड़े थे पुजारी

शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के खेरेवाले हनुमान मंदिर के सामने आज शुक्रवार की सुबह फोरलेन हाईवे पर कंटेनर ने मंदिर के पुजारी को कुचल दिया। इस घटना पुजारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि पुजारी की मौत की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सतनबाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं नाराज ग्रामीणों को जैसे तैसे समझाइश के बाद पुलिस ने हाईवे से हटवाया। जानकारी के मुताबिक खेरेवाले हनुमान मंदिर के पुजारी मोहन दास बाबा (60) मंदिर के बाहर हाईवे पर दूधियों से दूध लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान कंटेनर के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए मोहन दास बाबा को कुचल दिया। जिससे बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर भी हाईवे से उतर गया था। सूचना के तत्काल बाद सतनबाड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। बताया गया है दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक ड्राइवर शराब के नशे धुत्त था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।