किसानों की मांगों को लेकर ट्रैक्टर रैली निकलेगी:किसान नेता शिव कुमार कक्का शामिल होंगे

विदिशा के ग्यारसपुर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आज ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। किसानों के इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान नेता शिवकुमार कक्का शामिल होंगे। आयोजन देलवाड़ा के नीलम रघुवंशी और अरविंद राजपूत के ने नेतृत्व में होगा। किसान अरविंद राजपूत ने बताया कि ग्यारसपुर ब्लॉक के किसानों की समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय किसान नेता शिव कुमार कक्का को आमंत्रित किया गया है। शिव कुमार कक्का ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसान छापर मोहल्ला श्री हनुमान जी मंदिर पर इकट्टा होंगे। जहां हनुमान जी की पूजा करेंगे। उसके बाद ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। ट्रैक्टर रैली बस स्टैंड पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। सभा के बाद किसान एसडीएम ऑफिस में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।