'किलर मास्क' पहन रिपोर्टर बने अक्षय कुमार, दर्शकों से जाना 'हाउसफुल 5' का हाल

मुंबई, 8 जून । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 6 जून को रिलीज हुई। फिल्म के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेचैन अक्षय कुमार ने एक अनोखा तरीका अपनाया। वह फिल्म में दिखाए किलर मास्क को पहनकर लोगों के बीच पहुंचे और दर्शकों से उनकी राय जानी। इसका वीडियो अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वह एक सिनेमा हॉल के बाहर किलर मास्क में दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म देखकर निकले दर्शकों से पूछ रहे हैं कि उन्हें हाउसफुल 5 कैसी लगी। चूंकि एक्टर के चेहरे पर मास्क था, इसलिए दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए और अपनी राय दी। कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की और कहा कि उन्हें हाउसफुल 5 बेहद पसंद आई। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, बस यूं ही मैंने सोचा कि किलर मास्क पहनकर हाउसफुल 5 का शो देखकर निकलने वाले लोगों का इंटरव्यू लूं। आखिर में पकड़ा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले भाग गया। मस्त एक्सपीरियंस था।