'द रॉयल्स' की स्क्रिप्ट दिलचस्प थी, मैंने डेढ़ दिन में ही पूरी पढ़ ली- ईशान खट्टर

मुंबई, 9 जून। साल 2019 में रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क से डेब्यू के बाद बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द रॉयल्स के लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है। सीरीज में अपने किरदार को लेकर एक्टर ने आईएएनएस से खुलकर बात की। ईशान ने बताया कि सीरीज में उनका किरदार इतना आकर्षक था कि उन्होंने स्क्रिप्ट को महज डेढ़ दिन में पूरा पढ़ लिया। आईएएनएस से बात करते हुए ईशान खट्टर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू की, उन्हें कहानी में मजा आने लगा और वह उसमें पूरी तरह डूब गए। स्क्रिप्ट पढ़ते समय उन्हें अपना किरदार कुछ नया और अलग महसूस हुआ। एक्टर ईशान खट्टर ने कहा, मैंने अब तक जितनी भी स्क्रिप्ट पढ़ी हैं, उनमें से यह सबसे कम समय में पढ़ी गई स्क्रिप्ट है। मुझे एक साथ 6 से 8 एपिसोड की स्क्रिप्ट मिली और मैंने इन्हें वीकेंड पर पढ़ना शुरू किया और लगभग डेढ़ दिन में पूरा पढ़ लिया। कहानी काफी मजेदार और दिलचस्प थी। मेरी कोशिश इसे और बेहतर बनाने और ऐसा शो पेश करने की थी, जो पूरी तरह से दर्शकों के लिए मसालेदार और देखने लायक हो। ईशान खट्टर ने इस सीरीज को कॉमेडी, ड्रामा, ग्लैमर और दमदार कहानी का अनोखा मेल करार दिया।