एकल अभियान की वन यात्रा पहुंची गुना:शहर में निकाली प्रभात फेरी; 10 से ज्यादा राज्यों के कार्यकर्ता निकाल रहे यात्रा

एकल अभियान के तहत शनिवार को एकल सुरताल टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा गुना नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। एकल वनयात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि एकल अभियान के अंतर्गत एकल सुरताल टीम के माध्यम से भारत के रंग एकल के संग रंगमंचीय कार्यक्रम एकल कलाकारों द्वारा देश विदेश में देव भक्ति एवं देश भक्ति के कार्यक्रम किया जाता है। इसमें जम्मू कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक के अलग अलग प्रांत के युवा बच्चे अपनी प्रस्तुति देते हैं। उन्होंने बताया कि एकल के कार्यकर्ताओं का आज गुना आगमन हुआ। इसमें एकल केंद्रीय प्रमुख कार्यकर्ता विभाग मनोहर लाल हिमाचल प्रदेश, केंद्रीय एकल सुरताल प्रमुख करुणा ठाकुर जम्मू कश्मीर, वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली मध्यप्रदेश, सुमित्रा ककोदिया मध्यप्रदेश, वैश्वनवी मलिक उड़ीसा, रिक्की ठाकुर हिमाचल प्रदेश, परमजीत कौर पंजाब, सेमलता ठाकुर हिमाचल प्रदेश, नीतेश कुमार झारखंड, उदय प्रताप उत्तरप्रदेश, विकास मगर महाराष्ट्र, तेजनाथ महतो झारखंड, हर्षित वसावा गुजरात, अनिल कालिंदी झारखंड, पंकज कुमार हिमाचल प्रदेश, एकल अंचल प्रशिक्षण प्रमुख पप्पू सिंह नायक सहित अन्य विभिन्न प्रांतों के एकल सुरताल टीम के कार्यकर्ता प्रभात फेरी में उपस्थित रहे। वनयात्रा प्रभारी ने बताया कि एकल सुरताल टीम द्वारा अमेरिका, कनाडा, दुबई सहित विश्वभर के विभिन्न देशों में एकल के कलाकारों ने 80 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके हैं। भारत में भी 300 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर एकल अभियान द्वारा भारत की संस्कृति और सभ्यता को एकल रथ के माध्यम से गांव और नगरों में घूमकर प्रचारित कर रहा है।