राजगढ़ में नाबालिग से शादी और यौन शोषण का मामला:आरोपी पति पर POCSO और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना में एक नाबालिग लड़की से शादी कर उसके साथ यौन संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सुठालिया थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि ये मामला कर्नाटक में दर्ज हुआ था, जिसे अब सुठालिया थाने में स्थानांतरित किया गया है। करीब 6 महीने पहले सुठालिया थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की की शादी पास के ही गांव के युवक से कर दी गई थी। शादी के बाद लड़की अपने पति और ससुराल वालों के साथ कर्नाटक मजदूरी करने गई थी। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी जानकारी
कर्नाटक में लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल प्रशासन को लड़की की उम्र को लेकर संदेह हुआ। पुलिस और एनजीओ को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग की, जिससे पता चला कि वो नाबालिग है। इसके बाद कर्नाटक में मामला दर्ज हुआ, जिसे अब सुठालिया थाना लाया गया है। सुठालिया पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के खोज में जुटी पुलिस
पुलिस ने नाबालिग से शादी कर उसके साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और बाल विवाह निषेध अधिनियम धाराओं का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।