इंदौर रोड़ पर किसानों का दो घंटे चक्काजाम:मंडी में MSP से कम दाम में मक्का की खरीदी, व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी की

खंडवा में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे किसानों ने इंदौर रोड पर चक्काजाम कर दिया। वे मक्का उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम में खरीदी होने पर आक्रोशित थे। किशोर समाधिस्थल के पास करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीएसपी ने किसानों को समझाइश दी तब जाम खुल पाया। 1500 रुपए प्रति क्विंटल में मक्का खरीदा गया
कृषि उपज मंडी में दोपहर को हुई नीलामी में व्यापारियों ने 1500 रूपए प्रति क्विंटल में मक्का खरीदी, जबकि समर्थन मूल्य 2090 रूपए है। कम दाम मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा करते हुए वे लोग हाईवे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। इधर, व्यापारियों का कहना है कि मक्का में नमी है, इस वजह से उपज के कम दाम लगे हैं। वहीं बाजार की डिमांड अनुसार उतार-चढ़ाव होता है। हाईवे पर दो घंटे चक्काजाम रहा
सूचना मिलते ही एसडीएम बजरंग बहादुर, सीएसपी अरविंदसिंह तोमर, पदमनगर टीआई राजेंद्र सय्यदे आदि मौके पर पहुंचे। किसानों और फिर व्यापारियों से बातचीत की। फिर कई देर तक किसानों को समझाइश दी। इस दौरान दो घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि किसानों ने स्कूल और यात्री बस समेत एम्बुलेंस को निकलने के लिए रास्ता दे रखा था। पुलिस के मुताबिक, चक्काजाम का कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। जो किसान मंडी पहुंचे थे, वे नाराज होकर हाईवे पर पहुंच गए और अचानक प्रदर्शन कर दिया।