इंदौर में अरशद ने हरीश बनकर किया रेप:धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, भाई ने भी चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म, 6 पर केस

इंदौर के चंदन नगर में एक 24 साल की युवती के साथ रेप, अन नेचुरल सेक्स, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी ने हरीश बनकर युवती से दोस्ती की। युवती से रेप के बाद शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया और मारपीट की। चंदन नगर पुलिस ने इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर हरीश ठाकुर उर्फ अरशद पठान और उसके भाई साबिर पर रेप व धर्म परिवर्तन के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों के पिता कादिर और परिवार की तीन महिलाओं को धमकाने और मारपीट के मामले में आरोपी बनाया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ फेरी लगाकर सामान बेचती है। आरोपी हरीश उर्फ अरशद ऑटो ड्राइवर है। करीब 6 माह पहले ऑटो रिक्शा से जाने के दौरान उससे संपर्क हुआ था। तब उसने अपना नाम हरीश बताया। इसके बाद वह रोज लाने ले जाने का काम करने लगा। उसने बताया कि वह अनाथ है। एक दिन हरीश ने मां से कहा कि आपकी बेटी मुझे पसंद है। उससे शादी करना चाहता हूं। परिवार ने हां की तो आरोपी अगस्त में घर पर मिलने आया। तब उसने रेप किया। धार्मिक स्थानों पर साथ गया
हरीश गणेश विसर्जन और माता दर्शन के लिए उसके साथ धार्मिक स्थानों पर भी गया। इस दौरान कही भी उसने दूसरे धर्म का होने की शंका नहीं होने दी। एक दिन उससे शादी की बात कही तो उसने कहा कि वह धर्म बदल ले। उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन उसने बताया कि वह हरीश नहीं है। उससे शादी नहीं निकाह करना पड़ेगा। हमारे इमाम साहब जो कहते हैं, हमें वह करना पड़ता है। इसके बाद हरीश चला गया। बड़ा प्रोग्राम करने से किया इनकार
हरीश उर्फ अरशद ने पीड़िता से कहा कि वह बड़ी शादी नहीं कर सकता। उसने छोटा-मोटा प्रोग्राम करने की बात कही। उसने कहा कि उसके पास रुपए नहीं हैं। कुछ दिन बाद वह अन नेचुरल सबंध बनाने की जिद करने लगा। इनकार किया तो मारपीट की। कहा कि तुमसे शादी करने वाला हूं। यह सब सहन करना हाेगा। घर पहुंची तो भाई ने किया रेप,परिवार ने की मारपीट
पीड़िता ने बताया कि वह पूरे मामले की हकीकत पता करने के लिए 9 दिसंबर को हरीश उर्फ अरशद पठान के घर पहुंची। यहां उसके पिता कादिर मिले। बाद में अंदर अरशद और उसका भाई साबिर था। वह देखकर चौंक गया। इसके बाद उसने दोहराया की उसकी बात मान ले वह शादी कर लेगा। यहां विवाद हुआ। साबिर ने कहा कि अरशद नहीं रखना चाहता तो उसके साथ रह ले। उसने साबिर को धक्का दिया तो वह अंदर हाथ पकड़कर ले गया। यहां पर चाकू दिखाकर गला काटने की धमकी देकर रेप किया। कहा कि यह बात किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद घर जाकर मां को पूरी बात बताई। डर के चलते कुछ दिन तक घर से नहीं निकले। इसके बाद हिंदूवादियों से संपर्क कर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।