अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मंत्र, बताया- 'यह सभी बीमारियों का इलाज'

मुंबई, 22 अप्रैल । मेगास्टार अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी काफी फिट और एनर्जेटिक हैं। फिल्मों में उनका जज्बा यंग एक्टर्स के लिए प्रेरणादायक होता है। उनका करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा है। अपने जोश और जज्बे को लेकर बिग बी ने बड़ा खुलासा किया और सभी बीमारियों का एक इलाज बताते हुए मंत्र भी फैंस के साथ शेयर किया। अमिताभ ने सोशल नेटवर्किंग साइट टम्बलर पर अपने ब्लॉग में लिखा, काम सभी बीमारियों का इलाज है... मैंने काम किया... बिग बी ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी, जिसमें उन्होंने अनवर अली नाम के एक कवि का किरदार निभाया था। लेकिन, असली पहचान उन्हें प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर से मिली। इस फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर विजय खन्ना की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने शोले, दीवार, शहंशाह, मर्द, कुली, आनंद, रोटी कपड़ा और मकान जैसी एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी।