पचरीपारा में दही हांडी फोड़ने युवाओं की टोलियों ने लगाई जोर

pacharipara

पचरीपारा में दही हांडी फोड़ने युवाओं की टोलियों ने लगाई जोर

दुर्ग । जन्माष्टमी के अवसर पर महाशक्ति दुर्गोत्सव समिति द्वारा मंगलवार की रात पचरीपारा चौक में दही हांडी लूट का आयोजन किया गया। जिसमें दही हांडी फोड़ने शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंची युवाओं की टोलियों ने जोर आजमाईस की। अंतत: एक टोली को दही हांडी फोड़ने में सफलता मिली। इस टोली को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। यह दही हांडी लूट का आयोजन पचरीपारा वार्ड क्रमांक-28 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में दही हांडी लूट की टोलियों ने भगवान कृष्ण जी के भजनों में नाच-गाकर अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट करते रहे। इस दौरान डीजे की धुन और विशेष विद्युत साज-सज्जा आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में महाशक्ति दुर्गोत्सव समिति के सदस्य व वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) के अलावा पप्पू वर्मा,धन्ना यादव, दीपक निर्मलकर, प्रतीक वर्मा,कान्हा सोनी,मनीष यादव, आनंद वर्मा, संतोष राजपूत,राकेश शुक्ला, अरुण गुप्ता, सुरेश शर्मा व अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।