बाबा दरबार में नवरात्रि की तैयारी शुरू
Baba Darbar
दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग के तत्वावधान मे 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शारदीय क्वांर नवरात्रि महापर्व का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी शुरू हो ग ई है। दरबार में रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है, साथ ही साफ सफाई किया जा रहा है। दरबार में ज्योति कलश प्रज्वलित हेतु 701 रुपए शुल्क राशि निर्धारित की गई है। नवरात्रि के पहले दिन लक्ष्मण बाबा जी एवं पंडित विजय शर्मा के द्वारा विधी विधान मंत्र उच्चारण के साथ घट स्थापन किया जाएगा एवं पित्र पक्ष नवमी के पावन पर्व पर बुधवार 25 अक्टूबर को चौका आरती 12 बजे से शाम 6 बजे से श्री जय महामाया मानस एवं जगराता भजन मंडली गायक टोमन वर्मा मंदिर हसौद रायपुर का कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी दरबार के लक्ष्मण बाबा जी ने दी है।