15वें वित्त आयोग की राशि सभी जिला पंचायत क्षेत्र में वितरित की जाए - आशीष छाबड़ा

छत्तीसगढ़ संवाददाता बेमेतरा, 7 मई। ग्राम खेड़ा में सोमवार को आयोजित सुशासन तिहार के पहले दिन शिविर में ग्राम मुड़पार में प्रस्तावित उद्योग के लिए की जा रही प्रारंभिक तैयारी को लेकर ग्रामीणों ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने की गुहार खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के सामने लगाई। लगभग पचास लोगों ने लिखकर यह दिया है कि फैक्ट्री लगने से गांव की जमीन बंजर हो जाएगी, गंभीर जल संकट वाले गांव में संकट बढ़ जाएगा, वातावरण दूषित होगा। उद्योग लगाने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं दी गई, तत्काल प्रभाव से कार्य रोका जाए अन्यथा आंदोलन एवं चक्काजाम किया जाएगा। गोद लेने का दिखाया सपना ग्रामीणों ने पत्र में लिखा है कि दो साल पहले गांव में अस्पताल, स्कूल, सडक़, बिजली, पानी, सार्वजनिक प्रयोजन के लिए भवन देने का सपना दिखाया गया। अब तक गांव में एक जीरो वाट का बल्ब भी नही लगा। ऐसे उद्योग के खिलाफ सब मिलकर लड़ेंगे।