स्व. श्रीमती रमाबाई काले और स्व. श्री रामराव काले स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा

रायपुर, 19 जुलाई। रायपुर जिला टेबल टेनिस संघ के विनय बैसवाड़े ने बताया कि स्व. श्रीमती रमाबाई काले एवं स्व. श्री रामराव काले स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धावरिष्ठ पुरुष वर्ग के ग्रुप ए से विशाल डेकाटे ने सुपर लीग में प्रवेश किया। ग्रुप बी से एम. रविराज ने सुपर लीग में जगह बनाई। ग्रुप सी से प्रणय चौहान एवं सागर घाटगे ने सुपर लीग में प्रवेश किया, जबकि ग्रुप डी से अरिंदम देबनाथ तथा रामजी कुमार और लोकेश जांगड़े ने सुपर लीग के लिए क्वालीफाई किया। श्री बैसवाड़े ने बताया कि वरिष्ठ महिला वर्ग में समाया पांडे, आरना खोटेले और वेदी कछवाहा बढ़त बनाए हुए हैं। युवा अंडर-17 (कनिष्ठ) बालक वर्ग में आर्यन कुमार सिंह, विहान अग्रवाल, अभिनव पीटर, श्रेष्ठ मिश्रा, कवीश कला और तेजस जादवानी सुपर लीग में आगे चल रहे हैं। युवा अंडर-17 (कनिष्ठ) बालिका वर्ग में समाया पांडे, वेदी कछवाहा, महावीन अंसारी, महविश अंसारी, आरना ठाकुर और युकाता के मुकाबले खेले जा रहे हैं। श्री बैसवाड़े ने बताया कि कैडेट अंडर-13 बालक वर्ग में औद्विक सिंह, नीरव तिवारी और राघव अग्निहोत्री के मुकाबले सुपर लीग में जारी हैं। प्रतियोगिता में युवा अंडर-17 (कनिष्ठ) बालक, अंडर-13 (कैडेट) बालक तथा वरिष्ठ पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले लगातार खेले जा रहे हैं।