सेना दिवस पर छात्रों को बताई सैन्य कॅरियर की राह:कर्नल माथुर ने सेना में शामिल होने के लिए दिया मार्गदर्शन, छात्रों ने दिखाई रुचि

इंदौर के बंगाली पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स द्वारा सेना दिवस का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रोटरी क्लब के सदस्य कर्नल निशित माथुर ने भारतीय सेना में अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को सैन्य कॅरियर की विस्तृत जानकारी दी। कर्नल माथुर ने सेना में आवश्यक साहस, अनुशासन और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेना में शामिल होने के विभिन्न मार्गों की जानकारी देते हुए सेना की गरिमा को समझाया, जिसके बाद छात्रों के साथ एक सार्थक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। रोटरी क्लब की अध्यक्ष सुषमा नंदी ने वीर जवानों के योगदान को सम्मानित करने की आवश्यकता बताई। सचिव सचिन गुप्ता ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया, जबकि व्यावसायिक निदेशक राजेश जैन ने छात्रों को देशभक्ति और ईमानदारी की शपथ दिलाई। क्लब के पूर्व अध्यक्ष अक्षत गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या आरती सरकार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों को बिस्किट वितरित किए गए।