एमके पोंडा कॉलेज में लोहड़ी-मकर संक्रांति की धूम:बिजमेनिया प्रतियोगिता में बिज़नेस टाइकून प्रथम जबकि फॉर्च्यून हंटर ने द्वितीय स्थान हासिल किया

भोपाल स्थित एम.के. पोंडा कॉलेज ऑफ बिज़नेस एंड मैनेजमेंट में लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेड रोज ग्रुप के अध्यक्ष सुमित पोंडा ने की, जिन्होंने बिजमेनिया कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में बिज़नेस टाइकून प्रथम जबकि फॉर्च्यून हंटर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्पना टेवरे ने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित बिजमेनिया प्रतियोगिता में चार हाउस टीमों ने भारत की विभिन्न दिशाओं की संस्कृति को प्रस्तुत किया। बिज़नेस टाइकून ने पूर्व भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फॉर्च्यून हंटर ने दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में फायरलेस कुकिंग, लोक नृत्य, ट्रेडिशनल रैंप वॉक, रील मेकिंग, फोटोग्राफी और नोटिस बोर्ड डेकोरेशन जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज परिसर में लोहड़ी की परंपरागत रस्में निभाई गईं और विद्यार्थियों ने पतंगबाजी का आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर चेतना राय और जया यदुवंशी ने किया। डीन यूजी डॉ. खुशबू छाबड़ा और प्रो. राहुल परिहार के मार्गदर्शन में समारोह संपन्न हुआ। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हर्षिल पोंडा ने समापन पर विद्यार्थियों को भविष्य के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।