शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:अवैध वसूली और जमीन हड़पने की शिकायत पर कार्रवाई की मांग

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों शिवसैनिक ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर स्वरोंचिष सोमवंशी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिवसैनिकों ने कहा- जिले में भू-माफिया और पटवारियों की मिलीभगत से आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को भूलकर अवैध प्रॉपर्टी डीलिंग में लिप्त हैं और नामांतरण और सीमांकन जैसे कामों के नाम पर गरीब जनता से अवैध वसूली कर रहे हैं। एक जमीन की कई रजिस्ट्री ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, कि एक ही जमीन की कई बार रजिस्ट्री कराई जा रही है। जिसमें रजिस्ट्रार कार्यालय की भी मिलीभगत है। इस भ्रष्टाचार के कारण कई किसान और मजदूर आत्महत्या तक करने को मजबूर हुए हैं। साथ ही, अवैध प्लाटिंग का कार्य भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। शिवसेना ने इन समस्याओं के समाधान और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि अगर समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो आम जनता को और अधिक नुकसान होगा।