भोजपुरी फिल्मों की स्टार 'लूलिया गर्ल' ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो

मुंबई, 30 अप्रैलभोजपुरी इंडस्ट्री की लूलिया गर्ल उर्फ निधि झा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फैंस उनकी फिल्मों को तो पसंद करते ही हैं, साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट के इंतजार में भी रहते हैं। इंटरनेट पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका हर एक पोस्ट शेयर करने के कुछ मिनटों बाद ही वायरल हो जाता है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के मौके पर बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया। क्लिप में उनके बेटे का जन्म से एक साल के होने तक का सफर दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत बेटे महादेव के घर में वेलकम मोमेंट्स के साथ होती है। इसके बाद यादगार तस्वीरों को समेटकर वीडियो को सजाया गया है। इस वीडियो में निधि झा की आवाज भी सुनी जा सकती है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनके बेटे को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए निधि झा ने लिखा- एक साल पहले तुम मेरी बाहों में आए और मेरी दुनिया हमेशा के लिए बदल दी। तुम्हारी हर हंसी, हर छोटा सा कदम, हर बार जब तुम मुझे गले लगाते हो, तुम मेरे दिल का वह हिस्सा हो जो अब मेरे शरीर के बाहर जी रहा है। पहला जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे शिवाय, मुझे मां बनाने के लिए धन्यवाद।