बस स्टैंड प्रोजेक्ट पर हो रहा काम:फोरलेन रोड के लिए अतिक्रमण हटेगा, 700 मीटर हिस्‍से में होगा काम

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का काम पूरा हो चुका है, जबकि यात्री प्रतिक्षालय की छत भरने का काम प्रगति पर है। इसके बाद बस स्टैंड से निकलने वाले फोरलेन मार्ग का निर्माण शुरू किया जाएगा। निर्माण एजेंसी के अनुसार रोड का निर्माण दीपावली के बाद शुरू होगा। इसके पहले फोरलेन निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने का काम अगले सप्‍ताह पूरा कर लिया जाएगा। चिह्नित अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधितों को सूचना दी जा रही है। साथ ही विद्युत पोल ट्रांसफर करने के लिए भी नपा ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में पुराने स्टैंड से लगाकर नया बस स्टैंड परिसर निर्माण किया जा रहा है। 0.8 हेक्टेयर में यह प्रोजेक्ट आकार ले रहा है। इसके तहत यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण जारी है। जी प्लस-1 भवन बनाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर छत भरने की तैयारी है। हालांकि यात्री प्रतिक्षालय का यह एक हिस्सा भी निर्माणाधीन है। इधर पुराने यात्री प्रतिक्षालय को तोड़ने को लेकर परिवहन विभाग और नगर पालिका धार के बीच समन्‍वय नहीं हो पा रहा हैं, इसका निराकरण भोपाल स्तर पर लंबित है। बनेगा रोड बस स्टैंड से निकलने वाली बसों के कारण सबसे ज्यादा जाम थाने परिसर के सामने लगता है। बस स्टैंड से लेकर पाटीदार तिराहे तक कई बार बसों के कारण वाहन फंसते हैं। इससे निजात पाने के लिए 700 मीटर हिस्से में फोरलेन रोड का निर्माण होगा है। यह बस स्टैंड परिसर से पाटीदार तिराहे तक जाएगा, इसलिए सड़क चौड़ीकरण होना है। साथ ही 12-12 मीटर की दो लेन बनाने के साथ डिवाइडर निर्माण होना है। यह प्रोजेक्ट में ही शामिल है। निर्माण एजेंसी के इंजीनियर के अनुसार दीपावली पर्व के बाद इस पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे है।