बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:मौके पर हुई मौत, सागर-सिलवानी राजमार्ग की घटना, घर लौट रहा था युवक

सागर-सिलवानी राजमार्ग 15 पर लालघाटी के पास गुरुवार रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची सिलवानी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ककरुआ निवासी मंगलसिंह बारीवा (32) पिता भगवान सिंह आदिवासी गुरुवार रात बाइक (एमपी 38 एम ई 9804) से सिलवानी से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान लालघाटी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना जानकारी मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया। वहीं, शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। सिलवानी से घर लौट रहा था मृतक मृतक के भाई संतोष बारीवा ने बताया कि वे तीन भाई हैं। मंगलसिंह सबसे बड़ा भाई था, जिसकी दो बेटी और एक बेटा है। वह सुबह किसी काम से उदयपुरा गया था। शाम को सिलवानी आ गया था। सिलवानी से अपने घर वापस जाते समय दुर्घटना हुई। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद शव को सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है। मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।