जल जगार महोत्सव: डेनमार्क, जापान, अमेरिका, श्रीलंका, यूनिसेफ के जल विशेषज्ञ हुए शामिल
छत्तीसगढ़ संवाददाता धमतरी, 7 अक्टूबर। जल जगार महोत्सव के दूसरे दिन टिकाऊ कृषि कार्यों और जल उपयोगिता पर चर्चा हुई। इसके उद्घाटन सत्र में डॉ मनोज पी सेमुअल ने टिकाऊ जल प्रबंधन रणनीति और मौसम स्मार्ट क़ृषि पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने केरला राज्य मे जल प्रबंधन के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायत मे जल बजट मांग और पूर्ति के आधार पर बनाया जाता है। साथ ही इसका भूजल एप्प के माध्यम से आंकलन किया जाता है। नाम फाउंडेशन के सीईओ गणेश थोराट ने अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में किसानों को जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि के बारे में जानकारी देने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के वालिंटियर्स गांवों में किसानों को जल संरक्षण की जानकारी दे रहे हैं और फसल चक्र परिवर्तन के बारे में बता रहे हैं वे स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर जल संचय और जल संरक्षण के कामों को धरातल पर उतार रहे हैं। उनके कार्यों से देशभर में 1015 गांव लाभान्वित हुए हैं। थोराट ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ और धमतरी जिले के गांवों में भी सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में अपना काम देखने लोगों को आमंत्रित भी किया। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के एस विश्वनाथ ने कर्नाटक में जल संचय के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए तालाबों का जीवित रहना जरुरी है और परंपरागत उपायों की ओर जाना होगा। कुआं को सरंक्षित करना होगा, जो स्थानीय और सामुदायिक वाटर एसेट है, जिसे शासकीय योजनाओं से जोडऩा होगा। अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में इकोप्रिन्योर के संस्थापक रंजन ने खेती में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एग्रोफोटोवोल्टेइक्स एक नया तरीका है, जिसके माध्यम से सोलर पैनल्स को सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ ही, खेती के दूसरे कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। इसके माध्यम से 78 प्रतिशत पानी बचाया जा सकता है। उन्होंने सौर ऊर्जा से चलने वाले कोल्ड स्टोरेज के बारे में भी जानकारी दी। जल प्रहरी और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्युरिटी से जुड़े नीरज वानखेड़े ने सम्मेलन में जल संरक्षण के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट और वाटर रिचार्ज के उपायों को रेखांकित किया। गंगरेल के किनारे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन मे डेनमार्क के हैंस जी एंगरोब, जापान के ओत्सुजी मारीनो, श्रीलंका के जयंता विजेसिंघा, अमेरिका, यूनिसेफ के ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शामिल हुए थे।