पेड़ों की अवैध कटाई, थाने में शिकायत

दुर्ग, 7 अक्टूबर। डुण्डेरा नर्सरी में पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड की अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर रोपित पौधे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यही नहीं पिछले दिनों अनेक 8-10 नग सागौन पेड़ों की भी अवैध कटाई कर ले जाया गया है। मामले में थाने पहुंचकर पर्यावरण प्रेमियों ने शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम डुण्डेरा में मरौदा डेम के आसपास बड़ी संख्या में पौधरोपण किए गए हैं। यहां रोपित लाखों पौधे पेड़ का रूप ले चुके हैं। इन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही थी जिस पर रोक लगाने ग्राम के पर्यावरण प्रेमी युवा लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हितवा संगवारी संस्था पिछले 26 साल से इस दिशा में प्रयासरत है। संस्था जुड़े पर्यावरण प्रेमी युवा न केवल पेड़ काटने से लोगों को रोकते है बल्कि नर्सरी के बीच खाली जगह में पौधरोपण कर इसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए हैं। विगत एक सप्ताह के अंदर 9 ट्री गार्ड अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। साथ ही पौधे को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं अनेक हरे भरे सागौन पेड़ को भी काटकर ले गए। इससे पर्यावरण प्रेमियों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं पर्यावरण प्रेमी रोमशंकर यादव, प्रेम नारायण मढ़रिया एवं राजेश चंद्राकर शामिल है। उन्होंने अज्ञात आरोपी की पताकर कड़ी कार्रवाई करने मांग की है। थाना प्रभारी विपिन रंगारी का कहना है कि मामले में जांच कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है जो भी व्यक्ति इस तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।