खरगोन में कोहरा:30 मीटर तक रही दृश्यता, ग्रामीण क्षेत्र का ज्यादा असर, 18.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

प्रदेश सहित खरगोन जिले से मानसून की विदाई हो चुकी है। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। दृश्यता 30 मीटर के आसपास रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। सुबह का तापमान 18.5 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 5.30 बजे से कोहरा 6.30 बजे तक यह स्थिति रही। 7 बजे बाद धीरे-धीरे कोहरा छटने लगा। खरगोन शहर में कोहरा कम रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा का घनत्व अधिक रहा। पिछले दो दिनों में तीन डिग्री तक पर लुढक गया है। ठंड ने दस्तक दे दी है। कृषि विभाग से जुड़े अफसरों का मानना है कि कोहरे से फिलहाल खरीफ फसल को कोई नुकसान नहीं है। आगामी दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। हवा में नमी आने से ओस गिर सकती है। तापमान में लगातार गिरावट के आसार है। 7 दिन- दिन का स्थिर, रात का 4 डिग्री गिरा पारा तहसील मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 7 दिन के तापमान को देखें तो न्यूनतम तापमान रविवार 18.5, शनिवार 18.8, शुक्रवार 19.2, गुरुवार 20.0, बुधवार 21.0, मंगलवार 21.6, सोमवार 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिन का तापमान स्थिर है। शनिवार 30.4, शुक्रवार 30.6, गुरुवार 29.8, बुधवार 30.0, मंगलवार 30.2, सोमवार 30.6 डिग्री सेल्सियस।