प्रशासनिक सख्ती देखकर व्यापारियों ने बदला पटाखे बेचने का तरीका:प्लास्टिक और क्रॉकरी दुकानों से चल रहा अवैध व्यापार; VIDEO वायरल

शहर में प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर पटाखों का अवैध व्यापार चल रहा है। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए किराना, क्रॉकरी और अन्य दुकानों पर बैठे व्यापारी पटाखों का अवैध व्यापार कर रहे हैं। शहर के कुछ जागरूक लोगों ने रविवार रात ऐसे व्यापारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। खुलेआम चल रहे अवैध पटाखों के व्यापार पर प्रशासन और पुलिस टीम नकेल नहीं कस पा रही है। एसपी ने अवैध पटाखों की सर्चिंग कर जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी मुख्य बाजार में एक प्लास्टिक व्यापारी की दुकान से अवैध पटाखों का व्यापार जारी है। व्यापारी चोरी छिपे पटाखों का विक्रय कर रहा है। एसडीएम संजय दुबे का कहना है कि व्यापारी की ढोंगा मैदान की गोदाम सील की गई थी। साथ ही मिनौरा स्थित गोदाम से अवैध पटाखों को जब्त किया गया था। जबकि पटाखा भंडारण करने वाले व्यापारी संजय जैन का कहना है कि सिर्फ स्टॉक देखकर टीम ने पूरा माल गोदाम में छोड़ दिया था। इसी गोदाम से व्यापारी शहर में अवैध तरीके से पटाखों की सप्लाई कर रहा है। ढोंगा मैदान पर दुकानें लगाने वाले छोटे पटाखा व्यापारियों का कहना है कि फरवरी 2024 में हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग की घटना के बाद सरकार ने पटाखा विक्रय और निर्माण केंद्रों का निरीक्षण कर सभी लाइसेंस निलंबित कर आतिशबाजी की दुकानों को सील कर दिया था। पिछले 9 माह से पटाखा विक्रय केंद्र पूर्णत बंद हैं, लेकिन मिनौरा फार्म वाले इस गोदाम में 2 हजार किलो पटाखे का स्टाक रखा है। इन पटाखों का स्टॉक वायरल वीडियो में पटाखा व्यापारी संजय जैन और उसकी पत्नी श्वेता जैन ने बताया कि सिर्फ तीन आइटम मिल पाएंगे। व्यापारी ने कहा कि हमारे पास सिर्फ काशीराम, माचिस और पॉप-पॉप हैं। काशीराम का बोरा 5500 का है और पॉप पॉप का डिब्बा 260 रुपए के हिसाब से मिलेगा। एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश
इस मामले में एसडीएम संजय दुबे का कहना है कि अवैध पटाखा व्यापारियों की जानकारी जुटाकर पुलिस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जहां भी अवैध पटाखों का विक्रय हो रहा है। उसे जब्त करने की कार्रवाई जारी है। जिले में लगातार हो रही कार्रवाई
वायरल वीडियो के बारे में एसपी मनोहर मंडलोई ने बताया कि जिले भर में लगातार पुलिस की टीम सर्चिंग कर कार्रवाई कर रही है। अगर शहर में ऐसा कोई व्यापारी है, जो अवैध तरीके से पटाखे बेच रहा है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।