एचएमएस के पूर्व सचिव विजय तिवारी अब सीटू के साथ:दीपक गुप्ता कार्यकारी महामंत्री और अशोक पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने भेल भोपाल के संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। संगठन में दीपक गुप्ता को कार्यकारी महामंत्री नियुक्त किया गया है, तो अशोक पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष और विनय कुमार उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। संगठन में इस फेरबदल के दौरान हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के पूर्व सचिव विजय तिवारी ने 12 भेल कर्मचारियों के साथ सीटू की सदस्यता ले ली है। तिवारी को संगठन में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विजय तिवारी के साथ प्रमुख रूप से लोकेंद्र मंडैया, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम साहू, प्रेमचंद डांग, केवल मुंडा, अशोक पाटिल, लक्ष्मण खाडे, सोबान सोरेन, प्रमोद यादव, रामाशंकर यादव, पप्पू मेहडे, जमशेद अहमद अंसारी, वेदराम महाले आदि कर्मचारियों ने सीटू सदस्य्ता ग्रहण की है। सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह शेखावत ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों को संगठन में शामिल होने पर बधाई दी है। सीटू के नए कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता ने कहा कि भेल कर्मचारियों की समस्त समस्याओं (शिफ्ट टाइमिंग का मुद्दा हो या स्टाफ कैंटीन में हो रही अव्यवस्था) का निराकरण करने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाएंगे।