इंदौर के छत्रीपुरा में पथराव-तोड़फोड़ के मामले 60 लोगों FIR:पुलिस ही बनी फरियादी; दो बच्चियों के पटाखा फोड़ने पर हुआ था विवाद

इंदौर में 1 नवबंर की दोपहर छत्रीपुरा के रविदासपुरा इलाके में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, तोड़फोड़ के मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने वीडियो और थाने के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए उपद्रवियों पर केस दर्ज किया है। जिनकी पहचान कर उन्हें आरोपी बनाया जाएगा। इसमें कई नाबालिग लड़के भी शामिल है। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने तोड़फोड़, पथराव और पुलिस आदेश के उल्लंघन के मामले में 50 से 60 लोगों की भीड़ पर केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ही फरियादी बनी है। एएसआई हितेश बचकर ने अपनी शिकायत में बताया कि, वह 1 नवबंर की दोपहर में उन्हें स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि रविदासपुरा में दो गुटों में पथराव हो रहा है। इसमें महिला और पुरुष एक-दूसरे पर पथराव कर रहे हैं। इसके बाद मैं, सीआई सेल के सिपाही बलराम, अरुण, राजभान, सहायक पुलिस आयुक्त के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत अवस्थी और आरक्षक सुभाष बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर हम लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ ने आदेश की अवहेलना कर पुलिस को साइड में धकेल दिया और पथराव जारी रखा। भीड़ के नहीं मानने पर हमलोगों ने कानूनी कारवाई की बात कही, लेकिन 50 से 60 लोग समहू बनाकर पत्थर बाजी के साथ नारेबाजी करते हुए उग्र हो गए। यहां पर भीड़ में एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद यहां पर तत्काल वरिष्ठ अफसरों के साथ बल पहुंचा। इसके बाद स्थिति को करीब 30 मिनट में कंट्रोल किया गया। पुलिस ने उग्र भीड़ द्वारा नारेबाजी, तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में 191(2),191(3),190,351(2),324(4) और 125 बीएनएस मे केस दर्ज किया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करेगी। विवाद के बाद की 4 तस्वीरें... मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें। इंदौर में पटाखा फोड़ने पर दो पक्षों में विवाद, पथराव इंदौर के छत्रीपुरा में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। एक पक्ष ने रोड पर खड़ी गाड़ियां पलटा दीं। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। पढ़िए पूरी खबर।