आज मुरैना आएंगे नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला:कराहल और विजयपुर से बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, तय करेंगे चुनावी रणनीति

प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला आज मुरैना आ रहे हैं। वह मुरैना के सबलगढ़ में आएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले राकेश शुक्ला श्योपुर के कराहल क्षेत्र में जाएंगे और वहां पर भाजपाइयों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विजयपुर पहुंचेंगे। वहां पर भाजपा के प्रत्याशी रामनिवास रावत के साथ रहेंगे। बता दें, श्योपुर में विजयपुर सीट से चुनाव हो रहा है जिसमें भाजपा की साख दांव पर लगी है। इसका प्रमुख कारण यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के रामनिवास रावत को अपनी पार्टी में शामिल करने के बाद प्रदेश का कैबिनेट वन मंत्री नियुक्त कर दिया। ऐसे खबर रामनिवास रावत की हार होती है तो भाजपा के हाथ से एक सीट तो निकलेगी ही साथ में छवि भी खराब होगी। हालांकि इस बात में कोई कसर नहीं है कि भाजपा हर हालत में चुनाव जीतने का प्रयास करेगी। यहां तक कि चुनाव से पहले जिले के कलेक्टर, एसपी भी बदले जा चुके हैं। रात में सबलगढ़ में रुकेंगे मंत्री शुक्ला सबलगढ़ मुरैना जिले में आता है और विजयपुर श्योपुर जिले में। सबलगढ़ से विजयपुर की दूरी 60 से 70 किलोमीटर है। मुरैना के सबलगढ़ में बैठकर चुनाव की रणनीति तैयार करना आसान है क्योंकि इन दिनों विजयपुर में पूरी कांग्रेस ने कब्जा कर रखा है। वहां पर चप्पे-चप्पे पर कांग्रेसियों ने कब्जा कर रखा है, यहां तक की अगर भाजपा की कोई बैठक भी होती है तो उसकी भी भनक कांग्रेसियों को लग जाती है।