आगर मालवा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 की मौत:आमने-सामने टक्कर में एक ने गवांई जान, दूसरा बाइक सहित पुलिया से गिरा

आगर मालवा जिला हॉस्पिटल में आज शनिवार को सड़क दुर्घटना में मृत हुए 2 युवकों का पोस्टमार्टम किया गया। जिला हॉस्पिटल स्थित पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई संतोष वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात में आगर के एक निजी हॉस्पिटल से बरमन खेड़ी, जिला राजगढ़ निवासी दुर्गालाल पिता मांगीलाल का शव लाया गया था। जीरापुर क्षेत्र में उसका एक्सीडेंट हुआ था जहां से उसे आगर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवराज सिंह पिता लाल सिंह (30) निवासी लोटिया जुन्नार्दा, थाना झारडा जिला उज्जैन का अपने ससुराल ग्राम कचनारिया आया था, जो बाइक सहित पुलिया से गिरी हुई अवस्था में मिला। जिसे शुक्रवार रात जिला हॉस्पिटल लाया गया था। डॉक्टर इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मृतक युवकों का मर्ग कायम किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।