राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनंादगांव 1 जुलाई। शहर कांग्रेस ने शहर में अवैध शराब बिक्री और उसके कारण हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाते तत्काल शहर में प्रस्तावित शराब दुकान एवं अवैध शराब की बिक्री बंद किए जाने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा समेत अन्य कांग्रेसियों ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है। गत् दिनों शहर के लखोली में शराब को लेकर एक युवक द्वारा हत्या का मामला सामने आया था। इसी तरह शहर में अवैध शराब बिक्री के कारण बसंतपुर, शंकरपुर, पुराना बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में चाकूबाजी, चोरी-डकैती, हत्या, लूट, शराबखोरी की घटनाएं बढ़ रही है। जिसके कारण माताएं, बहनें, छोटे बच्चे, वरिष्ठजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
अवैध शराब बिक्री के कारण शहर में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। अवैध शराब के चलते खासकर युवा वर्ग इनके गिरफ्त में है।