छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनंादगांव 1 जुलाई । नगर निगम में कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी जगीनराम चंद्रवंशी सहित लाईनमेन भागीरथी साहू तथा मजदूर कन्नाबाई सोनाऊराम बंजारे सोमवार को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, जिन्हें निगम सभागृह में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में भावपूर्वक बिदाई दी गई। कार्यक्रम में आयुक्त सहित उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व दीपक खांडे द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।
बिदाई समारोह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि हम आप लोगों के आभारी है कि आपने अपने जीवन का बहुमूल्य समय निगम में परिवार की तरह व्यतीत कर अपने कार्यो का निष्ठापूर्वक ईमानदारी से निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सेवा देने के कारण अपने पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वाहन नहीं हो पाता। चूंकि अब आप सेवानिवृत्त हो रहे हंै तो अपने पारिवारिक दायित्वों का भी बखुबी निर्वाहन करें।